गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श में टूटी मकान की छत व खराब हुआ सामान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, गंगोह। मकान की कड़ियां टूटने से एक महिला घायल हो गई। छत के मलबे से कमरे में रखा सामान भी खराब हो गया।
मोहल्ला इलाहीबख्श कब्रिस्तान की तरफ निवासी साबिर व माजिद का मकान है। शुक्रवार सुबह स्वजन तो बाहर थे लेकिन कमरे में एक महिला साजिदा मौजूद थी। अचानक जर्जर हो चुकी कमरे की छत की दो कड़ियां टूट कर गिर गई, जिससे कमरे में वहां रखा सारा सामान मलबा गिर जाने से खराब हो गया। कमरे में मौजूद महिला साजिदा को भी चोट आई। साबिर का कहना है कि छत काफी समय से जर्जर अवस्था में थी जिस पर पन्नी डालकर वह गुजारा कर रहे थे। बरसात नजदीक होने के कारण छत टूटने से उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। उसने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए फार्म भरा लेकिन उनका मकान नहीं बन सका। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र ही मकान स्वीकृत कराने की मांग की है। संवाद