फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू किसानों के हालात से नाराज, आरसी काटने पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू किसानों के हालात से नाराज, आरसी काटने पर भड़के
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर तो किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नही हो रहा है। दूसरी तरफ, विद्युत निगम बकाया पर किसानों की आरसी काटी जा रही है। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान कराने की बात कर रही है जबकि बजाज शुगर मिल भुगतान देने में कोताही बरत रही है। किसानों के उत्पीड़न को भाकियू किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसी भी भाकियू कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया तो आंदोलन किया जाएगा। जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि किसान पर्चियों के लिए तरस रहे हैं। काफी गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। बैठक के बाद भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से भेंट कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें बजाज शुगर मिल से बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने, देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा उत्तराखंड के समान दिलाने, नागल में रेलवे पुल बनवाने, बकाया को लेकर विद्युत निगम की ओर से किसानों की एफआईआर दर्ज कराने पर रोक लगाने और नागल विकास खंड के गांव पठोडी बक्काल एवं दंगडौली की शुगर मिल लगाने के लिए 2005 में ली गई भूमि को वापस दिलाने सहित अन्य मांग की। इस दौरान मेवाराम, जगपाल सिंह, मुकेश तोमर, अरूण राणा, संजय चौधरी, भोला सिंह, कमलेश, बृजपाल सैनी, मेहरबान, शेरपाल, संजील, सोनू, जयपाल प्रधान, भीम सिंह, इमरान, नईम खां, तहसीन, प्रदीप चेयरमैन, बबली, अजय कांबोज, ओमवीर, सुरेंद्र कांबोज, प्रवीण कुमार, बालेश्वर त्यागी, आलिम प्रधान, बबलू, मीर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें