फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर पलटा, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
नकुड़ में हादसे के बाद मौके जमा भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़-नयागांव रोड पर सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर असंतुलित होकर पलट गया। थ्री व्हीलर के नीचे दबकर साठ वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के गांव काजीबांस निवासी रामपाल पुत्र परमासिंह परिवार के साथ एक थ्री व्हीलर में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गंगोह के गांव मारकपुर में गए थे। थ्री व्हीलर में एक ही परिवार के चार बच्चों सहित 12 लोग सवार थे। थ्री व्हीलर में सवार रमेश पुत्र ईलमचंद ने बताया कि शाम करीब छह बजे लौटते समय जैसे ही थ्री व्हीलर नकुड़-नयागांव रोड पर स्थित एक स्कूल के नजदीक पहुंचा तो आगे जा रही बाइक की सामने से आ रही बाइक में साइड लग गई। जिसके बाद एक बाइक थ्री व्हीलर के सामने गिर गई। बाइक को बचाने के चक्कर में थ्री व्हीलर असंतुलित होकर पलट गया। इसमें दबकर रामपाल 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला रीना पत्नी अरुण, रूपा पत्नी अनुज व रमेश पुत्र ईलमचंद सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

सीएचसी में घायल महिला।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें