फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यूजीसी कानून के विरोध में भाजपा हकीकत नगर मंडल उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Wed, 28 Jan 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
यूजीसी कानून के विरोध में पार्टी छोड़ने वाले सुरेंद्र कालड़ा - फोटो : नितीश सिंह।
विज्ञापन
सहारनपुर। यूजीसी कानून के विरोध में भाजपा हकीकत नगर के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कालड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा कि सरकार ने सवर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्याय किया है। इससे शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चें आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। उनकी कोई सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


सुरेंद्र कालड़ा भारतीय जनता पार्टी के हकीकत नगर मंडल के उपाध्यक्ष पद पर थे। उन्होंने सरकार की ओर से यूजीसी कानून को लेकर विरोध जताया। कहा कि इससे सवर्ण बच्चों की सुनवाई कहीं नहीं हो सकेगी। आपसी मतभेद बढ़ेंगे। वह पार्टी से वर्ष 1989 से जुड़े हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में गिरफ्तारी भी दी। पिछले 27 वर्षों से पार्टी के पोलिंग एजेंट बनते आ रहे हैं।
पार्टी के हर फैसले में पार्टी के साथ खड़े रहे। नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू कराने में योगदान दिया। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान भी दिया, लेकिन यह फैसला हमारे बच्चों को प्रभावित करेगा। सरकार को इस विषय पर सोचना चाहिए था। सुरेंद्र कालड़ा ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें