देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी से सहारनपुर जिले में लॉकडाउन की स्थिति की जानकारी ली।
डा. सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार की ओर से गरीब और निर्धन लोगों के लिए जारी की गई घोषणा को जनपद में अमलीजामा पहनाने संबंधी जानकारी ली है। उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी निर्धन और गरीब बिना खाने के न सोये।
पुलिस के जवानों को मास्क वितरित
देवबंद। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी और जिला मंत्री विपिन भारतीय आदि ने पीएसी व और पुलिस के जवानों को मास्क वितरित किए। डॉ. सैनी ने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण ने विश्व में तबाही मचा रखी है। लोग लॉकडाउन का पालन करें। घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें। दिन में कई बार हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते रहें।