सहारनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा ने कहा भाजपा सरकार ने ही वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दिया है। साथ ही उनके लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की पश्चिम क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया। प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा ने विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को प्रेरित किया। क्षेत्रीय संयोजक लाज कृष्ण गांधी ने कहा वरिष्ठ नागरिकों को संगठन से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत मिलेगा। कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों को पार्टी की नीतियां बताएं। इसमें क्षेत्रीय सह संयोजक हुकम सिंह, मोहित जैन, ईश्वर गोयल, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक भारतीय, शीतल प्रसाद, विजय कुमार गर्ग, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. ओपी अग्रवाल सहित मेरठ, शामली, मुरादाबाद, गंगोह, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।