फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने किया मंथन

विज्ञापन
शेरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने किया मंथन
विज्ञापन

छुटमलपुर/सरसावा। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। रविवार को छुटमलपुर और सरसावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे हर घर तक संपर्क बनाएं।
छुटमलपुर के शेरपुर खानाजादपुर में आयोजित बैठक में वार्ड नंबर तीन के प्रभारी प्रवीन छाबड़ा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचाएं। ताकि पात्रों को इनका लाभ मिल सके। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह और संयोजक ठा जसबीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों पर विपक्षियों के भ्रम को कार्यकर्ता दूर करें। इस दौरान मोनी कांबोज, अनुज कांबोज, मनोज माहेश्वरी, अंकित वर्मा, विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, अनुज राणा, प्रतीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-15 की संगठनात्मक बैठक सोराना गांव में हुई। इसमें वार्ड प्रभारी राजेश वाल्मीकि, नगर मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, अशोक चौधरी बुढेड़ा, वार्ड संयोजक धर्मेंद्र सैनी, मंडल प्रभारी राजू पंडित, जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें