फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर रूम के गेट पर जन्मा बच्चा, तीन घंटे हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर रूम के गेट पर जन्मा बच्चा, तीन घंटे हुआ हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने लेबर रूम के गेट पर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
बेहट रोड स्थित रमजानपुर निवासी शाहना पत्नी शाहरुख को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाहरुख और ताई नसरीन ने बताया कि डॉक्टरों ने शाहना को लेबर रूम में भर्ती करने के बाद इंजेक्शन भी दे दिया था, मगर प्रसव पीड़ा अधिक होने की वजह से शाहना परेशान थी, जिसकी वजह से वह बार-बार बेड से उठकर भाग रही थी। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे महिला चिकित्सक इंदिरा सिंह शाहना को बेड पर रोकने के लिए ड्रिप लगाने की तैयारी ही कर रही थीं कि शाहना बेड से उठकर बाहर की ओर भागी। इसी दौरान लेबर रूम के गेट पर ही उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसे तुरंत अंदर ले जाया गया। शाहरुख ने बताया कि इसी दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने गेट पर बच्चा होते वक्त अपने मोबाइल में वीडियो बना ली, जिस पर चिकित्सकों ने एतराज जताया। इसके बाद ताई नसरीन ने भी वीडियो बनाने से रोका। शाहरुख ने बताया कि वीडियो बनाने वाली महिला ने कहा कि उसने वीडियो नहीं बनाई, जबकि उसने ऐसा किया था। ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। करीब साढ़े नौ बजे से रात्रि एक बजे तक हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गर्भवती को समय से भर्ती कर लिया गया था। डिलीवरी की तैयारी भी चल रही थी, मगर प्रसव पीड़ा अधिक होने की वजह से वह बार-बार उठकर भाग रही थी। बाहर भागते समय ही उसने लेबर रूम के गेट पर बच्ची को जन्म दिया है। हंगामा वीडियो बनाने को लेकर हुआ था, क्योंकि डिलीवरी एक प्राइवेट चीज है, जिसकी वीडियो बनाना अमानवीय और असामाजिक घटना है।
डॉ. अनीता जोशी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें