फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सोमवार को दोपहर के समय बाइक पर सवार दो युवक एक बुजुर्ग का मोबाइल फोन झपटकर ले गए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर भाजपा नेताओं ने पीछा कर आरोपियों से मोबाइल तो छुड़ा लिया, लेकिन झपट मार बाइक को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री विरेंद्र पुंडीर और बिजेंद्र चौधरी ने बताया सोमवार को दोपहर के समय दिल्ली रोड पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग से बाइक पर सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। पीड़ित बुजुर्ग पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय के सामने चोर-चोर चिल्लाने लगे तो वे बाहर निकले और बाइक सवार युवकों का पीछा, उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा ली। फिर कार लेकर पीछा किया और दूसरे रास्ते से पहुंचकर पकड़ने का प्रयास किया। बाद में दोनों युवक अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। उनका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे फिर हाथ नहीं आए। भाजपा नेताओं ने बुजुर्ग को मोबाइल लौटा दिया। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस बारे में एसएसपी को फोन पर अवगत कराया है। युवकों की बाइक चोरी की भी हो सकती है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें