नकुड़। गांव जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव टाबर निवासी बाइक सवार अशांत उर्फ मोनू (22) की मौत हो गई। अशांत शाम सात बजे नकुड़ से अपने गांव जा रहा था। टाबर रोड पर उसे सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उसके मोबाइल से फोन कर दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। अशांत के चाचा पवन ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई प्रशांत की भी मौत हो गई थी। अशांत ही माता-पिता की देखरेख करता था। बताया कि वह अविवाहित था। उसने हेलमेट लगाया हुआ था। दुर्घटना में हेलमेट भी टूट गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पंचनामे की कार्रवाई में जुटी थी।