फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाले में गिरे बाइक सवार दंपती और मासूम बेटी, महिला की मौत

विज्ञापन
नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कच्चे नाले को दिखाते&nb
विज्ञापन
- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी दो साल की बच्ची नाले में जा गिरे। हादसे में महिला रेखा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति दीपक और बेटी परी घायल हो गए।


रविवार को क्षेत्र के गांव जम्बूगढ़ निवासी दीपक अपनी पत्नी रेखा तथा बेटी परी के साथ दोपहर करीब दो नगर स्थित बाजार में रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। तीनों बाइक के साथ ही नाले में जा गिरे। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल दीपक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसकी पत्नी रेखा नाले में दलदल में धंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलदल में फंसने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक व परी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। ऐसे में शव उन्हें सौंप दिया गया।

नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कच्चे नाले को दिखाते&nb

नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कच्चे नाले को दिखाते&nb

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें