फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर कार की टक्कर बाइक सवार भाई बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सोमवार की शाम सहारनपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कला फ्लाईओवर के ऊपर कार की टक्कर से पल्सर बाइक सवार ममेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। काफी देर की मशक्कत के बाद उनकी पहचान हो सकी। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
फतेहपुर थाना क्षेत्र में हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित गांव पिलखनी की प्रिया (22) पुत्री ओमकार अपने मामा के बेटे बेहट थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी कटार सिंह (42) पुत्र चमेल सिंह के साथ एसएससी का पेपर देने देहरादून गई थी। पेपर देने के बाद वह पल्सर बाइक से पिलखनी लौट रहे रहे थे। बड़कला फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से हरोड़ा सीएचसी भिजवाया। गंभीर होने पर उन्हें सहारनपुर रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। युवती के पास मिले उसके आधार कार्ड से किसी तरह परिजनों से संपर्क किया गया। प्रिया के परिजनों ने सहारनपुर मोर्चरी पहुंचकर शवों की शिनाख्त की। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें