नकुड़। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, चोर एक जनसेवा केंद्र संचालक का लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर ले गये। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बे के होली चौक निवासी राकेश सैनी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सवा पांच बजे उनकी पत्नी बबली सैनी घर से टाबर रोड स्थित एक पैलेस के सामने अपने घेर में जा रही थी। जैसे ही वह गली में मुड़ी तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आये और उनमें से एक युवक किसी का पता पूछने के बहाने उनके पास पहुंचा। युवक ने महिला के गले से चेन लूट ली और फरार हो गये।
उधर, गांव कुल्हेडी निवासी मोहसीन अली ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र चलाता है। उसका लैपटॉप व मोबाइल घर से सटी दुकान पर रखा था। बीती रात जब उसको नींद आ गई तो रात्रि में किसी समय उसका लैपटॉप और मोबाइल चोरी हो गया।