फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक की रुड़की जाते वक्त रास्ते में कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव चकवाली निवासी वीरेंद्र (30) पुत्र महावीर रुड़की किसी कंपनी में काम करता था। रविवार को गांव में वह एक तेरहवीं में आया था। जब वह दोपहर बाद तीन बजे के करीब अपनी बाइक से रुड़की लौट रहे थे तो गांव शिवदासपुर से आगे तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें