फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली के नीचे आकर बाइक सवार की मौत, दो साथी गंभीर

विज्ञापन
शुभम का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार की ट्रॉली के नीचे आ जाने से मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर सांय गांव धौलाहेड़ी निवासी शुभम (19) पुत्र नरेंद्र चिलकाना से अपने दो अन्य साथियों अंकुल तथा अमन के साथ बाइक द्वारा अपने गांव वापस जा रहा था। सुल्तानपुर बाईपास मार्ग पर भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए बाइक असंतुलित हो गई। बाइक को चला रहा शुभम ट्रॉली के नीचे आ गिरा। ट्रॉली का पहिया उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। बाइक पर बैठे अंकुल तथा अमन सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शुभम को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकुल तथा अमन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुभम के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शुभम के पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। परिवार में शुभम का एक बड़ा भाई है तथा एक छोटी बहन है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाला शुभम चिलकाना में एक कपडे़ की दुकान पर काम करता था। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें