नकुड़ हादसे के मृतक लोकेंद्र का फाइल फोटो
नकुड़। गांव अघ्याना के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅले की चपेट में आकर गांव सहसपुर जट निवासी बाइक सवार लोकेंद्र (27) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार शाम लोकेंद्र अपने साथी संजीव के साथ बाइक पर नकुड़ से अपने गांव जा रहा था। बताया जाता है कि नकुड़ से गांव अध्याना रोड पर लोकेंद्र की बाइक सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅले की चपेट में आकर उसके नीचे घुस गई। इस दौरान पीछे बैठा संजीव बाइक से कूद गया, जबकि लोकेंद्र गन्ने से लदे ट्राॅले से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
लोकेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। बताया कि मृतक के एक भाई देवेंद्र की बीमारी के कारण करीब छह माह पूर्व ही मौत हो गई थी। लोकेंद्र गांव में ही चाऊमीन व मोमोज आदि की दुकान करता था। उसी के लिए सामान खरीदने नकुड़ आया था।
नकुड़ हादसे के मृतक लोकेंद्र का फाइल फोटो