संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर कोतवाली बेहट क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव पथरवा निवासी लकड़ी ठेकेदार शौकीन से 50 हजार रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी कर जांच पड़ताल की।
शौकीन रविवार को हरियाणा की यमुनानगर लक्कड़ मंडी से 1.35 लाख रुपये लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। गांगरोह नदी के पुल पर वह बाइक रोककर शौच करने के लिए चला गया। वापस लौटने पर उसने बाइक स्टार्ट की। इसी दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और उसकी एक जेब से 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बाकी रकम उसकी दूसरी जेब में थी, इसलिए वह बच गई। पीड़ित कहना है, कि बदमाश उसे लूट करने के बाद कस्बे की तरफ भागे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी करने के बाद बदमाशों की तलाश की। कस्बे में हाईवे किनारे मकानों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है, कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।