फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नशे में युवक चढ़ा पीपल के पेड़ पर, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा

Sun, 18 Jan 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना बस स्टैंड के पास नशे की हालत में एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। युवक को पेड़ पर चढ़ा देख बस स्टैंड पर भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह युवक को नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर चढ़े युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ के नीचे गद्दे डलवाए। नशे की हालत में होने के कारण युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह लगातार पेड़ पर ही बैठा रहा। युवक करीब 30 फुट की ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस ने एक अन्य युवक को पेड़ पर चढ़ाकर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया लेकिन इस पर भी युवक पेड़ से नहीं उतरा। करीब दो घंटे बाद जब युवक का नशा कुछ कम हुआ तो वह स्वयं पेड़ से नीचे उतर आया। युवक के पेड़ से सकुशल उतरने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को समझा कर सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें