Accident in Saharanpur : बंदरों के डर से बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर के छुटमलपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के दून-हाईवे पर मोहंड के पास बंदरों से डरकर अनियंत्रित हुए बाइक सवार कार से टकरा गए। दुर्घटना में नकुड़ के गांव टाबर निवासी विकास (35) पुत्र महिपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेजा। उसकी मां को प्राथमिक उपचार के लिए फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।