फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल का फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल का फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे अस्पताल गाजियाबाद में फार्मासिस्ट जागृति विहार सेक्टर-सात निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। अब यह इलाका नया हॉटस्पॉट बन गया है। यह फार्मासिस्ट लॉक डाउन के बाद से बाइक से गाजियाबाद आना-जाना करता था। इसके परिवार के पांच सदस्यों को ट्रांसलेम गंगानगर में क्वारंटीन किया गया है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि गाजियाबाद रेलवे अस्पताल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद वहां के स्टाफ की जांच कराई गई थी। इनमें जागृति विहार मेरठ के फार्मासिस्ट की भी जांच कराई गई, तो वह कोरोना पॉजिटिव आया है। इस फार्मासिस्ट को पांचली खुर्द अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके संपर्क वालों की चेन तलाश की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और अनाउंसमेंट किया है कि जो भी इनके संपर्क वाले हों वह बाहर आएं और अपनी जांच कराएं, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इनके परिवार वालों और इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी। उसी से पता चल पाएगा कि आगे क्या कड़ियां जुड़ रही हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि फार्मासिस्ट को हल्का जुकाम और बुखार था। साइनोसाइटिस की समस्या रहती है। लेकिन वह पिछले तीन-चार दिन से तो बिल्कुल ठीक है। बाकी परिवार के सदस्यों को भी कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग नहीं होगा बाधित
कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल और एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह जागृति विहार सेक्टर-7 पहुंचे और इलाके को सील किया। सीओ का कहना है कि सेक्टर-7 के सील होने से जागृति विहार का मुख्य मार्ग बाधित नहीं होगा। यहां करीब 132 मकानों की निगरानी की जाएगी। बुधवार को पूरा इलाका सैनिटाइज कराया जाएगा। संबंधित हॉट स्पॉट के आधा किलोमीटर के दायरे में अगले 14 दिन तक आवागमन पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है। तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें