फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत : नहीं बढ़ाया जाएगा ट्रांसपोर्ट का माल भाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी राहत : नहीं बढ़ाया जाएगा ट्रांसपोर्ट का माल भाड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के व्यापारियों से लेकर आम लोगों के लिए यह बड़ी राहत देने वाली खबर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की तैयारी कर ली थी। मगर कोरोना काल और लॉकडाउन से लेकर अब तक व्यापारियों को लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए फिलहाल माल भाड़ा बढ़ाने का फैसला टाल दिया है। माल भाड़े में बढ़ोतरी के लिए बनाई निगरानी समिति ने ट्रांसपोर्टरों को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें कहा मौजूदा स्थिति में यदि माल भाड़ा बढ़ा तो कोरोना काल में व्यापारियों के साथ ही आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। इसलिए फिलहाल इसे टालना ही उचित है।
ट्रकों और मिनी ट्रकों का माल भाड़ा बढ़ने की स्थिति में व्यापारियों के लिए जहां बाहरी राज्यों में माल भेजना और मंगाना महंगा हो जाता, वहीं आम लोगों तक भी फल, सब्जी, दूध से लेकर अन्य चीजें महंगी पहुंचती। ऐसे में माल भाड़े में बढ़ोतरी न होने से काफी हद तक राहत मिलेगी। दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसके चलते ही चार दिन पहले ट्रांसपोर्टरों ने बैठक कर माल भाड़ा बढ़ाने की स्थिति तय करने के लिए निगरानी समिति बनाई। समिति में सात सदस्य थे। इनमें सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला के अलावा ट्रांसपोर्टर सरदार पीपी सिंह, ललित पोपली, मोहित जैन, संयम मक्कड़, सरदार गुरदीप सिंह बावा और राजीव वालिया शामिल रहे। इस समिति को माल भाड़े में वृद्धि पर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी थी। मंगलवार को समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में शामिल ब्रित चावला और सरदार पीपी सिंह ने बताया अधिकतर व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने लॉकडाउन के बाद से हर स्तर के कारोबार पर बुरा असर पड़ने की बात कही है। अनलॉक टू पीरियड में भी कारोबार बहुत कम है। इसके अलावा बरसात का सीजन होने के कारण भी आने वाले दो माह तक व्यापार में अधिक तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में यदि माल भाड़ा बढ़ता है तो व्यापारियों से आम लोगों पर एक और बोझ पड़ जाएगा। इसके चलते समिति ने फिलहाल माल भाड़ा नहीं बढ़ाने की सिफारिश की। फिलहाल ट्रांसपोर्टर भी इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें