फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्टर को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महिलाओं और बहुजन समाज के उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और डिप्टी कलेक्टर दीप्ती देव यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उन्नाव कांड के दोषियों को फांसी दिलाने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्णतया ठप हो चुकी है। महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। कहा कि उन्नाव कांड की पीड़िता की रिपोर्ट भी कोर्ट के आदेश पर लिखी गई। उन्होंने प्रतापगढ़ और हैदराबाद की घटनाओं पर भी रोष जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते अपराधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। जबकि भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल आदि का न्याय दिलाने की मांग करने पर जेल में डाल दिया जाता है। ज्ञापन में उन्होंने उन्नाव कांड के दोषियों को जल्द फांसी दिलाने, प्रतापगढ़ में दो नाबालिग बेटियों की रेपकर हत्या के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिस कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की। उन्होंने भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नोटियाल और शिवम खेवड़िया आदि को तुरंत रिहा करने एवं बागपत में तैनात सिपाही प्रवीण जाटव की हुई ऑन ड्यूटी गोली मारकर हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद पेगवाल, संजीव प्रधान, बुल्ला शाह, सुधीर बनवाल, सतीश गौतम, सुनील नोटियाल, अवनीश घाटेड़ा, मीडिया प्रभारी अजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें