हरेटी में संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा में सजी झांकी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रावण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। झांकी के साथ ही असपा के संस्थापक चंद्रशेखर की भी फोटो लगाई गई। जो चर्चा का विषय बनी रही।
शनिवार को गांव हरेटी में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, हनुमान जी के अलावा लंकापति रावण की भी झांकी रही। जो चर्चाओं का विषय बनी रही। असपा के जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि रावण की झांकी निकालने का कोई खास उद्देश्य नहीं था। इस दौरान दीपक कुमार, सेठपाल, अक्षय आदि मौजूद रहे।