फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी नहीं मांगी तो भीम आर्मी करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भगवान श्री वाल्मीकि जयंती पर जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में अशोभनीय टिप्पणी को लेकर हुए हंगामे के मामले में भीम आर्मी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के मंडल प्रभारी प्रवीन गौतम ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर जिला प्रशासन के साथ भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा की महिला नेता ने अशोभनीय टिप्पणी की। इसको लेकर हंगामा हो गया। इससे बहुजन समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की इस नेता और पदाधिकारियों ने माफी नहीं मांगी तो पांच नवंबर को भीम आर्मी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और भाजपा पदाधिकारियों के पुतले फूंके जाएंगे। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी विजय कुमार, अनिल ओजस्वी, राजन गौतम, मेहरदास, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें