फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से भीम आर्मी में रोष

Mon, 02 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती दलित समाज के युवकों के बारे में जानकारी देते भीम सेना के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घड़कौली प्रकरण में घायल हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय संस्थापक चंद्रशेखर एडवोकेट जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल में सही उपचार नहीं मिलने से नाराज उनके साथियों विनय, अतुल, कमल, सचिन, विक्की, विनोद, पंकज, रोहित आदि ने इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी की।

आरोप लगाया कि घटना के दिन जिस समय चंद्रशेखर अपने साथियों के साथ गांव से निकल रहे थे। तभी बढे़ड़ी घुघ्घु के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। साथ ही दो बाइक भी जला दीं। उन्होंने पुलिस पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप भी लगाया। कहा कि भीम आर्मी के लोग ग्रामीणों को समझाने के लिए पहुंचे थे।

मगर पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में आकर उन पर कार्रवाई कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने घायलों को मुआवजा देने तथा गिरफ्तार किए गए बेगुनाह दलितों को रिहा करने की मांग की। 
विज्ञापन


उधर, जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में घड़कौली का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने घटना की निंदा करते हुए इसके लिए सपा और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पूरे देश के गौरव हैं, जिनके मान और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ ठीक नहीं है। चेतावनी दी कि कांग्रेस महापुरुषों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में मुख्य रूप से संजीव कौशल, गणेश दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान देवेंद्र कौशिक, सोनिता, रणबीर सिंह, नवाब सिंह, राजकुमार, संजय वालिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें