फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेहड़ी हटवाने पर भीम आर्मी ने किया नगर पंचायत की टीम का विरोध

Sat, 25 Jan 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट में भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ताओं व रेहड़ी वालों से बात करते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। नगर पंचायत की टीम द्वारा शाकंभरी देवी तिराहे के पास यात्री शेड के आगे से रेहड़ी हटवाने का भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सूचना मिलने पर एसडीएम ने नायब तहसील भूपेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला खालसा निवासी अनुज सार्वजनिक शौचालय के पास बने यात्री शेड के आगे रेहड़ी लगाकर पकौड़ी बेचता है। शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम ने उसकी रेहड़ी हटवाकर वहां पर अपना पानी का टैंकर खड़ा करा दिया। इसकी सूचना मिलते ही भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर पंचायत की टीम का विरोध किया। उनका कहना था कि अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है, यदि अतिक्रमण हटवाना है, तो अभियान चलाकर पूरे कस्बे से हटवाया जाए। इसी बीच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल भी वहां पहुंच गए और उन्होंने एसडीएम से बात की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने रेहड़ी को उसी स्थान के पास लगवाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें