फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दिया कोतवाली में धरना

Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ में भाकियू ने क्षेत्र में हरियाणा मार्का अवैध शराब, गो तस्करी और अवैध खनन को लेकर कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बुधवार को चौधरी सुलेख चंद की अध्यक्षता में भाकियू कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे और कोतवाली परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। तहसील अध्यक्ष महीपाल ने कहा कि क्षेत्र में यमुना नदी के रास्ते भारी मात्रा में गो तस्करी हो रही है।

इस पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि गांव नसरूल्लागढ़ के समीप यमुना नदी पर बनाए गए अस्थायी पुल के रास्ते से हरियाणा मार्का शराब की तस्करी चरम पर है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाकियू ने कई बार प्रशासन को मामले से अवगत कराया है परंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। युवा विंग के नगर अध्यक्ष डॉ. इदरीश ने कहा  कि पुलिस की सुस्ती के कारण  नगर में स्कूल, कॉलेजों के बाहर मनचलों का जमावड़ा रहता है, जिससे छात्राओं के साथ छेड़खानी आदि की घटनाएं आम बात है। नगर में अतिक्रमण ने पूरी तरह पैर पसार रखे हैं। 

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नही की तो भाकियू को कोतवाली का घेराव करते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अर्जुन सिंह, अंबरीश, श्याम सिंह, फुरकान, इरशाद रशीद, नेत्रपाल सिताब सिंह, करण, सुरेश, रामकुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें