फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत के लिए भाकियू ने चलाया संपर्क अभियान

विज्ञापन
परागपुर में किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
महापंचायत के लिए भाकियू ने चलाया संपर्क अभियान
विज्ञापन

बड़गांव/छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान/चिलकाना। लाखनौर में 28 फरवरी को होने वाली भाकियू की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर से लेकर देहात तक संपर्क अभियान चलाया। बड़गांव और रामपुर मनिहारान में मंडल महासचिव चौ. जगपाल सिंह गुर्जर ने हलगोया, उमाही कलां, खानपुर, नल्हेडा गुर्जर, अंबेहटाचांद, भगवानपुर, मिर्जापुर, टपरी, सिरसली आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने ने कहा कि कृषि विधेयक के विरोध में किसान तीन माह से दिल्ली में धरना दे रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है। इसलिए किसानों को एकजुट होना होगा। युवा तहसील अध्यक्ष रामपुर प्रदीप पंवार गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष ठा शेरपाल राणा, सुरेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, बबलु ठाकुर, कुशलपाल ठाकुर, सतीश ठाकुर रहे।
विज्ञापन

उधर, छुटमलपुर के गांव नानका, बड़कलां और खुजनावर में जनसंपर्क के दौरान सचिन चौधरी, नदीम अंसारी, नगर महामंत्री वसीम अंसारी, अल्तमश अंसारी, आदिल अंसारी आदि ने लोगाें से संपर्क किया। जबकि चिलकाना के पैरागपुर गांव में भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को एकजुट होना होगा। उन्होंने 28 फरवरी को लाखनौर में संयुक्त किसान मोर्चा तथा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के विचार सुनने के लिए महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। सुरेश कुमार प्रमुख, विवेक राणा, रघुवीर सिंह, प्रदीप शर्मा, अब्दुल रहमान, राव राहत, मुनेश कुमार, सोहन वीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें