फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने घेरा कलक्ट्रेट, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन
हारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट जाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग, विद्युत दरों में बढ़ोतरी तथा किसानों के उत्पीड़न के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने शहर में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक जाम रहा। कलक्ट्रेट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और आरएएफ तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में गांधी पार्क में किसान इकट्ठा हुए। वहां से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों और पैदल जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। धरना प्रदर्शन के दौरान चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सहारनपुर के किसानों को सड़कों पर घूमने का कोई शौक नहीं है, लेकिन समस्याओं ने किसानों को मजबूर कर दिया है। चीनी मिलों पर किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तम शुगर मिल शेरमऊ और बजाज शुगर मिल गांगनौली के प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। वहीं, सरकार ने विद्युत दरों में 12 प्रतिशत की वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी है, विद्युत दरें वापस होनी चाहिए तथा गन्ना मूल्य भी 12 प्रतिशत बढ़ाया जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल जाता, तब तक राजस्व वसूली भी स्थगित कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम और राजस्व विभाग बकायादारी वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। अगर एक सप्ताह में किसानों की मांगे नहीं मानी गई, तो जनपद में बड़ा आंदोलन पंचायत के बाद किया जाएगा। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
इस दौरान अमीर हैदर जैदी, संजय चौधरी, चौधरी अशोक कुमार, मुकेश तोमर, मेवाराम, रघुवीर, प्रदीप कुमार, जगपाल, राजेश, सुखपाल, कमलेश, देशपाल, ब्रजपाल सैनी, भोला सिंह, बबलू, देवेंद्र, राजपाल, भूपेंद्र त्यागी, अंकुर, सुरेंद्र चौधरी, रामकुमार शर्मा, रणधीर सिंह, घनश्याम राणा, बबली, अजय, डाक्टर राजवीर सिंह, अरुण राणा, मणिकांत भारद्वाज, सलीम, कामिल, आलिम प्रधान, संजय आर्य आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाम हो गया शहर
भाकियू के आंदोलन की वजह से बुधवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई। जब किसान गांधी पार्क से जुलूस लेकर चले, तो सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियां जुलूस के पीछे पीछे चल रही थीं। इसके चलते घंटाघर से अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, हकीकतनगर रोड, दिल्ली रोड आदि सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो गया। धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
किसानों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए थे। कलक्ट्रेट गेट पर दो सीओ, चार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, तो पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात रखे गए। इसके बाद जब किसान कलक्ट्रेट में पहुंच गए, तो वहां भी पुलिस चौकन्ना रही। हालांकि धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
लंबे आंदोलन की तैयारी में आए थे किसान
गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की बढ़ी दरों और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता लंबा आंदोलन करने की तैयारी से आए थे। कलक्ट्रेट में घुसने के बाद किसानों ने टेंट लगाने का सामान मंगा लिया था। कुछ किसान धरना स्थल पर ही हुक्का गुड़गुड़ाते भी नजर आए। हालांकि बाद में ज्ञापन देने पर धरना समाप्त होने पर किसान लौट गए।

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट जाते किसान- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट जाते किसान- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट जाते किसान- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के दोरान देहरादून रोड पर लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें