फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गर्ग ने दिखाईं गरीब बच्चों की ‘ख्वाहिशें’

Sun, 17 Dec 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ख्साहिशों का जारी किया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की बेटी ने अपने जुनून से सार्थक कर दिखाई है। कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा ने माडलिंग के बाद अब यूट्यूब पर रिलीज की गई वेब फिल्म ‘ख्वाहिशें’ में मुख्य किरदार निभाया है। इस उपलब्धि पर परिजन और क्षेत्रवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मूवी में भक्ति ने गरीबी में बीते बचपन का दर्द पेश किया है। उसके दमदार अभिनय के कारण यूट्यूब पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। गंगोह के गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा भक्ति गर्ग के पिता विभोर गर्ग एवं माता अंकिता गर्ग ने बताया कि भक्ति का शुरू से ही अभिनय और नृत्य के प्रति विशेष लगाव रहा है।

उसकी रुचि को देखते हुए उन्होंने उसे प्रोत्साहित करना आरंभ कर दिया था। वह पिछले दो वर्षों से लगातार उसके ऑडिशन करवा रहे थे। आखिरकार उसे भारत में रेडीमेड कपडे़ बेचने वाली यूएसए की एक फैशन कंपनी के लिए माडलिंग का आफर आया।
विज्ञापन


भक्ति ने उक्त कंपनी के लिए माडलिंग आरंभ कर दी। तभी नवंबर माह के शुरू में उनके पास वेब फिल्म बनाने वाली कंपनी फैशन मोशन से कॉल आई, जिसमें भक्ति को अभिनय के लिए ऑडिशन कराने के लिए कहा गया। 

इसमें पास होने के बाद 22 और 23 नवंबर को दिल्ली में शूटिंग की गई। इसके बाद 12 दिसंबर को फिल्म रिलीज की गई। फिल्म को अब तक लाखों लोग देखकर लाइक कर चुके हैं। भक्ति के पिता ने बताया कि डायरेक्टर निशांत दत्त और गौरव गुप्ता ने भक्ति को अगली फिल्म में भी लीड रोल के लिए साइन कर लिया गया है। 

भक्ति की उपलब्धि पर उसके माता-पिता और परिजन बेहद प्रफुल्लित है। विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, लायंस सेंट्रल अध्यक्ष अरविंद पाल कपूर, दृष्टि के संस्थापक अध्यक्ष डा. अमित गर्ग आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें