फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में तिरंगा यात्रा ​निकालते भाकियू तोमर कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बिहारीगढ़/छुटमलपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल देश भक्ति का संदेश दिया। इस दौरान यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को मनोहरपुर के रेस्ट एरिया पर क्षेत्र के किसान अपने ट्रैक्टरों पर देश की आन बान शान तिरंगा बांध कर इकट्ठा हुए। वहां से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि है। देश के सम्मान की रक्षा के लिए प्रत्येक भारतवासी को हर वक्त तैयार रहना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति के गीतों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। तिरंगा यात्रा मनोहरपुर के रेस्ट एरिया से शुरू होकर बिहारीगढ़, अमानतगढ़, शेरपुर खानाजदपुर, रसूलपुर कला, छुटमलपुर होते हुए वापस मनोहरपुर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कांबोज, मंडल उपाध्यक्ष जसवीर राणा, अशोक कांबोज, किसान मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष राव सलीम, ब्लॉक अध्यक्ष वकार मसरूर, विनोद राणा, जगपाल सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें