फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने कमिश्नरी में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर धरना देते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता एवं किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और आगामी सीजन के लिए कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त संजय कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता पहले कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और फिर कमिश्नर कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक चला। इस मौके पर आयोजित सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पाने के लिए तरस रहा है वहीं दूसरी ओर विद्युत निगम और बैंक किसानों पर बकाया होते ही उनकी आरसी जारी कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो भाकियू तोमर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने, किसानों की मांग पर नए गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करने, किसानों को बायो कंपोस्ट का निशुल्क वितरण करने आदि मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बिड़वी एवं टोडरपुर शुगर मिलों में पेराई सत्र आरंभ कराया जाए, ऐसा नहीं होने पर कम से कम उसका एथेनॉल प्लांट शुरू कराया जाए। उन्होंने बिजली के बढे़ रेट वापस लेने, नए मोटर व्हीकल एक्ट को वापस लेने, मल्हीपुर पर बाईपास पर चढ़ने की व्यवस्था कराने, मल्हीपुर में रेलवे हाल्ट बनवाने और नदियों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांग की। मंडलायुक्त ने भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का निस्तारण एक सप्ताह में कराया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, करण सिंह नल्हेडा गुर्जर, रविंद्र चौहान, अशोक त्यागी, श्याम सिंह राणा, जसवीर सिंह, शक्ति सिंह, प्रमोद कुमार, नीरज राणा, मसर्रत, असलम, मसरूर, जगत सिंह, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।

कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन करने जाते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता एवं किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें