फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कोतवाली में दिया धरना

विज्ञापन
गंगोह कोतवाली में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/ नागल (सहारनपुर)। तालाब और ग्राम पंचायत की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में धरना दिया। कानूनगो के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे बाद धरना खत्म किया।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। इनमें एक जोगीपुरा में तालाब की भूमि और दूसरी उमरपुर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला शामिल था। इन दोनों मामलों में पहले भी संबंधित ग्राम प्रधानों व भाकियू ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना दिया। तीन घंटे चले धरने के बाद कानूनगो संजय सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रवेश सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इनमें भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, बृजपाल सैनी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, प्रेस प्रवक्ता अमित चौधरी, अरविंद चौधरी, आरिफ, अली शान, नीटू, भंवर सिंह, फारूख, अनवर, अयूब आदि रहे।
नागल विकास खंड परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक में लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की शहादत के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। इसमें चौ राजपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, चौ योगेंद्र सिंह, चौ भाग सिंह, चौ संजय, विनोद खन्ना, जितेंद्र सिंह, गोविंदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें