फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मेले में दिए उत्तम खेती के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग के कृषि सूचना के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित कृषि मेले में किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दिए गए। उन्होंने बीज शोधन की मटका विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीज शोधन से फसल के उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम पुंवारका में आयोजित कृषि मेले में पशुपालन विभाग के अपर निदेशक यशपाल सिंह नायक, उप निदेशक कृषि रक्षा राकेश बाबू, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भगवती शरण शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी अनिल यादव आदि ने किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक एवं पशुपालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में भी बताया। कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ विमल कुमार ने किसानों को बीज शोधन की मटका विधि के बारे में बताते हुए कहा कि बीज शोधन से न सिर्फ फसल निरोगी रहती है बल्कि उसकी लागत भी घटती है। उन्होंने कहा कि किसानों को तीसरे वर्ष अनिवार्य रूप से बीज को बदलना चाहिए। घर के बीज को शोधित करके ही बोना चाहिए। इससे फसल के उत्पादन में भी 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि हो जाती है। पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विपिन परमार, केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विरेंद्र कुमार, अमरपाल सिंह, मदन सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अर्जुन सिंह, ब्रजवीर सिंह, आशीष वालिया, आजाद सिंह, अरविंद कुमार, देवेंद्र सहगल, यशपाल सिंह, पवन कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, सोमपाल सिंह, रविप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, विश्वजीत पुंडीर, परमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें