गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पीजी पायस इंटर कॉलेज में आयोजित दीप सजाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई।
रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की छात्राएं खुशी, शालिनी, शिफा, रिया, पंकज को प्रथम, कक्षा 6 की रिया, साक्षी आरव यश, रजत को द्वितीय व कक्षा 5 की सोनम, अंशिका कोमल, शीतल, स्वाति व अनिकेत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की नीलांशु, रूपल, काजल, खुशी, आकांशा, शिवानी को प्रथम, कक्षा 10 की निशु, भावना, अंशिका ज्योति वर्षा को द्वितीय, कक्षा 12 जीव विज्ञान में खुशी, पंकज आरुषि निधि राधिका सागर यादव को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सना, शिफा, मुस्कान, नर्गिस, अदिबा, शबा, सामिया, लक्ष्मी, गणेश की सुंदर रंगोली बनाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर बनी रंगोली को वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री मनोज कुमार ने सर्वश्रेष्ठ रंगोली का पुरस्कार दिया
निर्णायक मंडल में प्रदीप विश्वकर्मा, मौनी तोमर, अंजलि शर्मा रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। प्रधानाचार्या नीतू वालिया ने छात्रों को पटाखे छुड़ाने से होने वाली हानियों की जानकारी देते हुए पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलाई। प्रबंधक पंकज गर्ग ने सभी छात्र छात्राओं को दीपावली का महत्व बताया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनोज, संदीप, मोहित, शशांक, दीपक, बृजेश, कुलदीप, कपिल, दीपचंद, रजत, नीतू सैनी, सोनिया, नैना, राधिका, नीलम, बबली, मेनका, सारिका आदि की मौजूदगी रही।