फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जाकर किया मतदान, फिर हुए दूल्हेे राजा रवाना

Thu, 16 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वोट डालकर बूथ से निकला दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मतदान को लेकर शादी वाले घरों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़गांव के आदर्श इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 105 पर सेहरा सजाये दूल्हा प्रदीप धीमान वोट डालने पहुंचा।
विज्ञापन


वोट डालने के बाद ही वह दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ। अंबेहटा चांद निवासी दूल्हे विशाल पुंडीर ने भी बारात चढ़ने से पहले बूथ पर जाकर मतदान किया। गागलहेड़ी के चौरादेव में दूल्हे अंकित कुमार ने  चढ़त से पहले मतदान किया।

बेहट की वाल्मीकि बस्ती के धन प्रकाश की बुधवार को शादी थी। धनप्रकाश दूल्हा बनकर तैयार होने के बाद सीधा कार से जनता इंटर कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचा और वोट डाला।
विज्ञापन


धन प्रकाश ने बताया कि बारात तो एक घंटा लेट जाएगी, लेकिन वोट डालने का अवसर पांच साल में मिलता है, इसलिए पहले मतदान और फिर बारात। गंगोह के गांव महंगी में दूल्हे अशोक ने चढ़त से पहले परिजनों संग अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें