फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पढ़ाया आत्मनिर्भरता का पाठ

Sat, 19 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
करियर काउंसिलिंग कार्यशाला में मंचासीन आईपीएस सुनीति, प्राचार्य डॉ. जेपी सिंघल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज में आयोजित छात्राओं के ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी सुनीति (आईपीएस) ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए करियर काउंसिलिंग सैल और शिवम सेवा सदन के प्रयास की सराहना की।

कहा कि लड़कियों को  शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। सेवा योजन अधिकारी एसपी शर्मा ने सरकार की ओर से चलाई जा रही रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जेपी सिंघल ने कहा कि आज व्यावसायिक शिक्षा का युग है, जिसे प्राप्त कर लड़कियां आज सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र की कंपनियों में उच्च पदों पर बैठी हैं।  
विज्ञापन


कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। इस दौरान डॉ. एके मित्तल, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मनु गुप्ता, डॉ. खालिद अनवर, डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. नेहा, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. शैली, डा. नीलम, डॉ. ममता सिंघल  आदि थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें