फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर चलें, पुल टूटा है और गड्ढे भी हैं

विज्ञापन
बेरीबाग में ढमोला नदी पुल की फुटपाथ पर नदी की तरफ बनी खाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में अंबाला-देहरादून हाईवे और बेरीबाग में ढमोला नदी पर बने पुल पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि, एक पुल के फुटपाथ में एक-एक मीटर चौड़े गड्ढे बन गए हैं, तो दूसरे पुल पर फुटपाथ के दोनों तरफ कई फीट लंबी खाई नदी की तरफ बन गई है, जिस कारण कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

अंबाला-देहरादून हाईवे पर घंटाघर से देहरादून रोड की तरफ सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के बराबर में ढमोला नदी का छोटा व बड़ा पुल है। बड़े पुल पर स्कूल की तरफ के फुटपाथ का कुछ हिस्सा टूट चुका है, जो बचा है उसमें गड्ढे हो गए हैं, जिनमें नदी आरपार दिखाई देती है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुल से रोजाना हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसी तरह बेरीबाग में ढमोला नदी पुल की दोनों तरफ के फुटपाथ पर कई फीट लंबी खाई बन गई है, जो सीधे नीचे नदी में जाती है।
लोग बोले, गंभीर है समस्या, होना चाहिए समाधान
सहारनपुर। देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के बराबर वाले ढमोला नदी पुल के आसपास कई स्कूल हैं। जनकनगर में पांच स्कूल हैं और दो स्कूल पुल के बिल्कुल बराबर में है। इन दिनों कोरोना की वजह से स्कूल बंद हैं, लेकिन सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पैदल ही पुल से होकर स्कूल आते-जाते हैं। एसएएम इंटर कॉलेज के अध्यापक ब्रिजेश पुंडीर का कहना है कि लंबे समय से पुल की हालत खराब है। जनकनगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ गुप्ता का कहना है कि इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। खानआलपुरा निवासी असगर आलम कहना है कई वर्षों से ढमोला नदी पुल की हालत खराब है। देहरादून चौक के व्यापारी नेता नाथीराम पठेड़िया ने कहा कि इस समस्या से लोग काफी समय से जूझ रहे हैं। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा चुुुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

संबंधित विभाग की है जिम्मेदारी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता मोहित कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से जब कोई पुल बनाया जाता है तो कार्य पूरा होने पर जिस विभाग की सड़क होती है, पुल को उसे हैंडओवर कर दिया जाता है। हाईवे पर बने पुल एनएचएआई, महानगर में बने पुल लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अंतर्गत आते हैं।
समय-समय पर कराते हैं मरम्मत: महापौर
महापौर संजीव वालिया का कहना है कि जितने भी पुल हैं, उनकी मरम्मत समय-समय पर कराई जाती है। एनएचएआई के पुलों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को नगर निगम की ओर से पत्र भेजा जाता है। ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके और कोई दुर्घटना न हो।

देहरादून हाईवे के ढमोला नदी पुल पर फुटपाथ पर बना गड्ढा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें