फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पहुंचाए बीडीसी सदस्य, सपा नेता ने लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के कुछ बीडीसी को ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी पक्ष ने नोएडा के होटल में पहुंचा दिया। शोर मच गया कि सदस्यों को जबरन होटल भेजा गया है। चर्चा है कि पुलिस नोएडा के उस होटल में भी गई। इसको लेकर सपा नेता कार्तिकेय सिंह राणा और भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने डीआईजी और एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इसकी शिकायत कर सदस्यों को डराने धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर समर्थकों सहित एसएसपी दफ्तर पहुंचे कार्तिकेय सिंह राणा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनकी पत्नी प्रत्याशी है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन सत्तापक्ष के दबाव में है और इसी के चलते उनके समर्थन वाले सदस्यों को डराया गया है, जिस होटल में सदस्य ठहराए गए हैं, वहां पर भी पुलिसकर्मी गए और सदस्यों के मोबाइल फोन तक छीन लिए। कार्तिकेय ने बताया कि जिन सदस्यों को डराया गया है, उन्होंने वीडियो बनाकर बयान भी जारी किए हैं, यह बयान सोशल मीडिया पर भी डाले गए, जिसमें सदस्य कह रहे हैं कि उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।
इसके बाद कार्तिकेय और भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार समर्थकों सहित डीआईजी कार्यालय पहुंचे और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से मामले की शिकायत की। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि चुनाव में पुलिस प्रशासन का दखल गलत है, इसका विरोध करते हैं। डीआईजी ने भरोसा दिया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से होगा, उसमें पुलिस की तरफ से कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

---- पुलिस ने शिकायत पर जांच की: एसएसपी
मामले को लेकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ बीडीसी को जबरन होटल में भेजा गया है, उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसी शिकायत की जांच संबंध में सदस्यों के परिजनों से वार्ता की गई। सदस्यों को जबरन छिपाकर रखने की शिकायत की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें