फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : पंजाब के कबाड़ी ने खरीदे वायुसेना के छह पुराने हेलीकॉप्टर, एयरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर से हुई ऑनलाइन नीलामी 

Wed, 23 Jun 2021 11:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बताया गया कि इनमें से तीन हेलीकॉप्टर को मुंबई फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े व्यक्ति के अलावा लुधियाना के होटल व्यावसायी ने खरीद लिया है।
विज्ञापन
एमआई 17 हेलीकाॅप्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब के मनसा जिले के रहने वाले कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यक्ति ने भारतीय सेना के खराब हो चुके छह हेलीकॉप्टर खरीदे हैं, जिन्हें 10 दिन पहले सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से पंजाब ले जाया गया। हेलीकॉप्टरों को नीलाम करने की प्रक्रिया एयरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर से कराई गई थी। 
विज्ञापन


कबाड़ की खरीद फरोख्त करने वाला डिंपल अरोड़ा पंजाब के मनसा जिले का रहने वाला है। ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर छह हेलीकॉप्टर (एमआई 17) को 72 लाख रुपये में खरीदा गया। आठ दिन पूर्व ही यह सभी छह हेलीकॉप्टर को वह सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से ट्राले में लादकर पंजाब ले गया।

पता चला है कि इनमें से तीन हेलीकॉप्टर को मुंबई फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े व्यक्ति के अलावा लुधियाना के होटल व्यावसायी ने खरीद लिया है। अभी तीन हेलीकॉप्टर डिंपल अरोड़ा के ही पास हैं। 
विज्ञापन







सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के सूत्रों की मानें तो यह छह हेलीकॉप्टर खराब घोषित हो चुके थे, जिनके संबंध में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद ही इन हेलीकॉप्टरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इन छह हेलीकॉप्टरों को सरसावा से पंजाब ले जाने के दौरान भी गोपनीयता बरती गई। पता चला है कि इन हेलीकॉप्टरों को रात के समय ही निकाला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें