संवाद न्यूज एजेेंसी
सहारनपुर। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में बिजली की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी सुधरी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करें। बढ़िया आपूर्ति के चलते वर्ष 2017 के बाद से बिजली की मांग को लेकर प्रदेश में धरना-प्रदर्शन नहीं होते।
रविवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की आपूर्ति में काफी सुधार आया है। पहले जहां बिजली की मांग को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन होते थे, अब लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बिजली के लाइन लॉस को कम करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, विधायक मुकेश चौधरी, राजीव गुंबर, देवेंद्र निम और किरत सिंह आदि मौजूद रहे।