फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच एक ही परिवार - न्यायमूर्ति

Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
परिचय सम्मेलन में न्यायमूर्ति आरडी खरे को सम्मानित करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जनपद के प्रशासनिक जज आरडी खरे ने कहा कि बार और बेंच को एक परिवार की तरह हैं।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि प्यार और मधुरता बनाए रखने के लिए बेंच और बार को एक-दूसरे के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रहे जिला जज उमेशचंद्र त्रिपाठी ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बार और बेंच को रेल के इंजन और डिब्बों की तरह बताया। कहा कि न्यायिक अधिकारी सेवानिवृत्त होता है, मगर अधिवक्ता कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। कहा कि न्यायपालिका को प्रताड़ना का कारण नहीं बनना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता बिशंबर सिंह पुंडीर, ब्रह्मजीत शर्मा, गय्यूर एस आलम ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र अग्रवाल, सचिव सतेंद्र कुमार वर्मा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, बबीता रानी, नीतू पाठक, दीपा राय, अजय पाल सिंह, गौरव शर्मा, डॉ. इलियास, रजनेश त्यागी, पारुल वर्मा, सिद्धार्थ, रणधीर सिंह, राकेश बंसल, इसम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें