फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल आज, शाखाओं पर रहेगी तालाबंदी

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन से जुड़े बैंककर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन से जुड़े 29 से ज्यादा राष्ट्रीयकृत बैंकों की करीब 300 शाखाओं में तालाबंदी रहेगी।  
विज्ञापन


यूएफबीयू के संयोजक सुनील गुप्ता और एसबीआईएसए के सहायक महासचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंककर्मी पिछले लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है। लेकिन सरकार की ओर से आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। ऐसे में बैंककर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने बताया कि यूनियन से जुड़े समस्त राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। बैंककर्मी मंगलवार को कोर्ट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर इकट्ठा होंगे। यहां सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यहां से विभिन्न मार्गों पर विरोध जुलूस निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


यूएफबीयू से जुड़े बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों ने मंगलवार को होने वाली हड़ताल से पहले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सुनील गुप्ता ने कहा कि बैंककर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि सरकार निजी एवं विदेशी निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के क्रम में कानूनों में संशोधन करने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन को प्रदीप गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, संजय शर्मा, अरविंद गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान वीर कुमार जैन, शांति कुमार अरोड़ा, संजीव शर्मा, अतुल चोपड़ा, राहुल कपिल, अजय गुप्त, अतुल सिंघल, नावेद अली, कुलदीप सिंह, फिरोज अंसारी, ओपी अरोडा, प्रीति चड्ढा, महेंद्र सिंह, सतीश छाबड़ा, कविता सैनी, डीके दीक्षित, प्रदीप शर्मा, परस राम, शाहीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें