कोर्ट रोड स्टेट बैंक पर विरोध जताते युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के कर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बजट प्रस्तावों में बैंकों के निजीकरण और दो बैंकों की हिस्सेदारी बेचने के विरोध में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर प्रदर्शन के दौरान संयोजक संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट वास्तविकताओं से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि बजट से उम्मीद थी कि महामारी की अवधि के दौरान प्राप्त अनुभवों के साथ अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के प्रावधान होंगे। लेकिन बजट में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ने घोषणा की है कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और जरनल इंश्योरेंस कंपनी का निजीकरण किया जाएगा। राजीव कुमार जैन, राजीव माहेश्वरी, अशोक कुमार, आशीष कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संजीव शर्मा, अजय कर्णवाल, राजेश अरोड़ा, वीर कुमार जैन, राहुल कपिल, ओपी शिवा, शांति स्वरूप अरोड़ा, यशपाल राठी, उपेंद्र शर्मा, सोनू तिवारी, रोहित कांबोज, आंचल गुप्ता, वर्षा, प्रीति, बबीता, सेठपाल, राजेश खेड़ा, विजेंद्र कुमार, गौरव, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।