फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने अधिकारियों का घेराव किया, अफसर को बीच बैठाया

विज्ञापन
सरसावा बिजलीघर पर ताला डालकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसानों ने सरसावा बिजली घर पर धरना दिया तथा विद्युत अधिकारियों का घेराव करते हुए अपने बीच बैठा लिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर पर ताला डालकर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसान बिजलीघर पहुंच गए। किसान यूनियन के सरसावा ब्लाक अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह भोला ने कहा कि गांवों में किसानों की घरों में मीटर लगा कर बिजली का बिल वसूला जा रहा है, जबकि उन्हें मात्र 10 घंटे बिजली मिल रही है। ग्राम झबीरण के प्रधान प्रतिनिधि तथा भाकियू के सक्रिय कार्यकर्ता बबलू चौधरी ने कहा कि गांव माजरी तथा आसपास के गांव में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं जो कई बार टूट कर जमीन पर गिर चुके हैं जिनसे लगातार बड़ा हादसा होने की संभावनाएं हैं, लेकिन विद्युत विभाग इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं कर रहा है। असलम चौधरी ने 11000 लाइन के नीचे सुरक्षा जाल बिछाने की मांग की। देवेंद्र चौधरी ने सरसावा बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता विजयपाल की शिकायत करते हुए कहा कि वह तो समस्याओं पर ध्यान ही नहीं देते हैं। हरि सिंह माजरी ने कहा कि विद्युत बिलों की गड़बड़ी तथा समय से रीडिंग ना लिए जाने के कारण उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सर चार्ज भुगतना पड़ता है, जबकि गलती विद्युत विभाग की है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निस्तारण करने के लिए कहा है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण समय पर नहीं होगा तो वे दोबारा धरना देने को मजबूर होंगे। किसानों के बीच बैठे उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं पर अवश्य गौर करेंगे क्षेत्र का हर एक उपभोक्ता उनके लिए महत्वपूर्ण है। धरने के दौरान उमेश शर्मा जसवीर सिंह इंद्रपाल सिंह नरेश गुप्ता कुलविंदर सिंह मुबारिक नदीम कुलदीप सिंह सलीम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे संचालन सरदार हरि सिंह माजरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें