फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Wed, 27 Aug 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हथनीकुंड बैराज पर बेरिकेड्स लगाते हरियाणा के कर्मचारी। श्रोत-सिंचाई विभाग
विज्ञापन
मिर्जापुर(सहारनपुर)। हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा को देखते हुए अब बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जाने वाले मार्ग पर सिंचाई विभाग ने दोनों ओर करीब 10 फुट की ऊंचाई पर लोहे के एंगल लगा दिए हैं। इससे भारी वाहन अब इस पुल से नहीं गुजर पाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन गंगा ने बताया कि बड़े ट्राले, डंपर और भारी कैंटर को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हालांकि स्कूल बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और छोटे कैंटर जैसे हल्के वाहन आसानी से बैराज से गुजर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हथिनीकुंड बैराज की संरचना और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। इससे पूर्व भी सिंचाई विभाग ने बैराज पर लोहे के एंगल लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की थी। बाद में उत्तर प्रदेश के किसानों की फसलें धान और गेहूं हरियाणा की अनाज मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी होने पर एंगल को हटा दिया गया था। हथिनीकुंड बैराज पर डायाफ्रॉम वॉल का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसमें हजारों टन कच्चा माल बड़े डंपरों के जरिये इसी रास्ते से सप्लाई किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें