फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएफसी परिसर में संचालित होगा बांस बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बांस से उत्पाद बनाने वालों को इनकी बिक्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बेहट में वन विभाग की नर्सरी पर जहां सीएफसी (कॉमन फेैसिलिटी सेंटर) बनाया गया है, उसी परिसर को बांस बाजार के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार में वन विभाग और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बांस बाजार संचालित करने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक की। सहारनपुर से भी जिला वनाधिकारी रणविजय सिंह उस बैठक में शामिल हुए। उसमें कहा गया कि बांस से बने उत्पादों का प्रशिक्षण कारीगरों और व्यापारियों को दिलाने के लिए सीएफसी का शीघ्र संचालन शुरू कराया जाए, जो भी कमियां हैं, उन्हें पूर्ण किया जाए। बांस बाजार भी संचालित करने के लिए कहा गया। बांस बाजार प्रदेश के पांच शहरों में संचालित होने हैं, जिसमें सहारनपुर भी शामिल है। जिला वनाधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि बेहट के निकट वन विभाग की नर्सरी में सीएफसी तैयार है। प्रशिक्षण में प्रयोग की जाने वाली कुछ मशीनें इसी माह 20 मार्च तक आ जाएंगी, बाकी तैयारियां हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीएफसी परिसर को ही बांस बाजार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
यह होगी बांस बाजार की व्यवस्था
सीएफसी परिसर में स्टोर रूम, डिस्पले रूम और बरामदा बनाया गया है। ताकि यहां पर बांस से बने उत्पादों को प्रदर्शित किया जा सके। साथ ही बांस के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी कार्य किया जाएगा। वहीं, एफपीओ (कृषक उत्पादक संघ) की भी इसमें मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

सीएफसी के लिए आ चुके 24 लाख रुपये
वन विभाग की नर्सरी में बनाए गए सीएफसी के लिए शासन से दो किस्त में 24 लाख रूपये जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश के देवास से पांच मशीनें मंगाई गईं तो, अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गईं।
यह उत्पाद बनाए जाएंगे
सीएफसी में बांस के फर्नीचर और घरेलू उपयोगी उत्पादों में कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रेम, टब, ग्लास, कप, कटोरी, खाना रखने के बर्तन आदि बनाने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें