फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बलपुर पुलिस ने सहारनपुर में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑनलाइन ठगी के एक मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने सहारनपुर में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, ठगी के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पकड़े गए युवक को जबलपुर पुलिस अपने साथ ले गई है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ निवासी युवक ने जबलपुर निवासी एक व्यक्ति से करीब 8.50 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कोतवाली मंडी क्षेत्र के आली की चुंगी निवासी एक युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने दबिश देकर आली की चुंगी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस ने बताया कि जिसके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी, उसे गिरफ्तार कर जबलपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें