फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के संकटों का हरण करते हैं बालाजी महाराज: अतुल जोशी

विज्ञापन
नुमाइशकैंप में बालाजी की प्रभातफैरी में भजन गाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम बेहट रोड के वार्षिकोत्सव समारोह के तहत दसवें दिन भी श्री बालाजी महाराज की भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह संत नगर निवासी बबलू के आवास से निकाली गई प्रभातफेरी का शुभारंभ श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रभातफेरी नुमाइश कैंप, गोपाल नगर होते हुए केशव नगर में गुलाब सिंह के आवास पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब और श्री प्रेतराज सरकार के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि श्री बालाजी महाराज अपने हर भक्त के संकटों का हरण करते हैं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री बालाजी महाराज के रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पार्षद विजय कालड़ा, बिट्टू कुमार, राधा रमन दास, बिरजू कुमार, मोहित कुमार, अंजली, गीता कुमारी, राधे श्याम यादव, शरद, योगेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बबलू, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव को लेकर अतुल जोशी महाराज के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल देवबंद बाला सुंदरी मंदिर के गुरु दीपांकर स्वामी महाराज से मिला, जिन्होंने वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। युुवा ब्राह्मण नेता मयंक शर्मा व अर्जुन पंडित ने बताया कि दीपांकर महाराज कार्यक्रम में आएंगे। इस दौरान मयंक गौड़, अभिषेक त्यागी, शुभम शर्मा, अनिश शर्मा, आचार्य शुभम कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें