फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के पदाधिकारी को मिली हत्या की धमकी

विज्ञापन
कलसिया में बजरंग दल के पदाधकारी रजत शर्मा से पत्र के संबंध में जानकारी करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान के व्यापारी कन्हैयालाल माहेश्वरी के बाद अब बेहट में बजरंग दल के पदाधिकारी को राजस्थान के उदयपुर की तरह हत्या की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र उनके घर के गेट पर मिला, जिसमें लिखा है, कि 17 जुलाई को उसका नंबर है। इस पत्र के मिलने के बाद बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों में आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद बेहट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्र को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली के गांव कलसिया निवासी रजत शर्मा बजरंग दल में जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख के पद पर है। रजत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके घर के गेट पर एक पत्र पड़ा मिला, जिसमें लिखा है कि रजत शर्मा अभी तो उदयपुर में ही घटना हुई है, अब उसका नंबर है, आने वाली 17 जुलाई को। रजत ने इस संबंध में बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के जिला पदाधिकारियों को सूचना दी। जिला संयोजक हरीश कौशिक ने बताया कि घटना के संबंध में एसएसपी को अवगत करा दिया गया है।
उधर, सूचना के बाद बेहट पुलिस भी रजत के घर पहुंची और पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया, बजरंग दल के पदाधिकारी के घर के गेट पर मिले पत्र की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
-वर्जन-
सुरक्षा मुहैया कराई
रामपुर मनिहारान व बेहट में दो लोगों को चिट्ठी के माध्यम से मिली जान से मारने की धमकी के बाद पीड़ितों को तत्काल सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ही घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने तक पीड़ितों की सुरक्षा जारी रहेगी। - आकाश तोमर, एसएसपी सहारनपुर
--
पुलिस कप्तान को पत्र के संबंध में अवगत करा दिया गया है और मांग की गई है, कि इस पत्र की गंभीरता से जांच हो। बजरंग दल के किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। - हरीश कौशिक, जिला संयोजक बजरंग दल

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें